-युवाओं ने मटकी तोड़ने में दिखाया उत्साह, एक-दूसरे को दी बधाई, दिनभर रही रंगों की फुहार
-डीजे की धुन पर पूरे दिन थिरकते रहे युवा
फोटो 05 एमएएचपी 10 परिचय-मोहल्ला समदनगर में 20 फीट ऊंचाई पर टंगी मटकी तोड़ने का प्रयास करते होरियारे। संवाद
फोटो 05 एमएएचपी 11 परिचय-शहर में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाते युवा। संवाद
फोटो 05 एमएएचपी 12 परिचय-कस्बा खरेला में होली खेलते युवा और ग्रामीण। संवाद
फोटो 05 एमएएचपी 13 परिचय-कस्बा पनवाड़ी में एक-दूसरे को गुलाल लगाते रंगों से सराबोर युवा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
युवाओं ने मटकी तोड़ने में दिखाया उत्साह, एक-दूसरे को दी बधाई, दिनभर चली रंगों की फुहार
-डीजे की धुन पर पूरे दिन थिरकते रहे युवा
फोटो 05 एमएएचपी 10 परिचय-मोहल्ला समदनगर में 20 फीट ऊंचाई पर टंगी मटकी तोड़ने का प्रयास करते होरियारे। संवाद
फोटो 05 एमएएचपी 11 परिचय-शहर में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाते युवा। संवाद
फोटो 05 एमएएचपी 12 परिचय-कस्बा खरेला में होली खेलते युवा और ग्रामीण। संवाद
फोटो 05 एमएएचपी 13 परिचय-कस्बा पनवाड़ी में एक-दूसरे को गुलाल लगाते रंगों से सराबोर युवा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/खरेला। जिले में होली का पर्व परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली गीतों व डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। दिन भर युवा डीजे की धुन पर थिरके और जमकर मस्ती की। कई स्थानों पर मटकी तोड़ी गई। युवाओं की टोलियों ने दमखम दिखाया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही रंगों से सराबोर युवाओं की टोलियां मोहल्लों में भ्रमण करतीं रहीं। सड़क से निकले लोगों पर बच्चों ने पिचकारी से रंग डालकर खुशी मनाई। महिलाएं भी होली खेलने में पीछे नहीं रहीं। महिलाओं की टोलियों ने अपने-अपने मोहल्लों के घरों में पहुंचकर अबीर-गुलाल लगाया। जगह-जगह डीजे की धुन पर हुरियारे जमकर थिरके। कई स्थानों पर कपड़ा फाड़ होली खेली गई। मोहल्ला हवेली दरवाजा, समदनगर, सिंहभवानी आदि जगहों पर 20 फीट ऊंचाई पर टांगी गई मटकी तोड़ने के लिए युवाओं की टोलियां दमखम दिखातीं रहीं। देर शाम मटकी तोड़ी गई। इस दौरान लोगों ने रंगों की बौछार की।
खरेला संवाद के अनुसार होली की दूज पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। सुबह के शाम भाई दूज पर घरों के दरवाजों पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बहनों ने भाइयों का तिलक कर लंबी उम्र की कामना की। दोपहर बाद युवाओं ने होली खेली। डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके। पनवाड़ी, चरखारी, कुलपहाड़, अजनर, बेलाताल, श्रीनगर आदि स्थानों पर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समारोह में एकजुटता का दिया संदेश
फोटो 05 एमएएचपी 14 परिचय-होली मिलन समारोह में त्योहार की शुभकामनाएं देते कार्यकर्ता। संवाद
महोबा। ब्लॉक कबरई के मवईखुर्द गांव में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय आजाद समाज पार्टी के नेता वीर सिंह खंगार ने होली के पर्व को प्रेम, भाईचारे व सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता मजबूत होती है और नई पीढ़ी को सामाजिक मूल्यों की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। इस मौके पर रामखिलावन शुक्ला, चुन्नू यादव, ईश्वरी प्रसाद तिवारी, रामचंद्र, रामजी, मंगल, शिवचंद, मुन्नी, अमर सिंह, ओमप्रकाश, दीपक, परशुराम, आशु, अनुज आदि मौजूद रहे।
फाग के रंग में सराबोर हुए हुरियारे, गूंजे होली गीत
फोटो 05 एमएएचपी 15 परिचय-मकरबई स्थित रामजानकी मंदिर में फाग गायन करते गायक। संवाद
कबरई। होली पर क्षेत्र में पारंपरिक होली गीतों के कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। मकरबई गांव के रामजानकी मंदिर में समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और पुरुषों की टोलियों ने होली गीत प्रस्तुत किए। फाग गायकों ने ईसुरी की फागें पेश कीं। फाग के रंग में हुरियारे सराबोर हो गए। समिति की ओर से कलाकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रीतम चतुर्वेदी, महंत विशाल बाबा, अरुण चतुर्वेदी, प्रेमलता, गोविंद अवस्थी, राज चतुर्वेदी, अजय, चंद्रपाल सिंह, लक्ष्मी विश्वकर्मा, अर्जुन सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अलावा कस्बे के प्राचीन मरहठी हनुमान मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, महेवा, खजुरिहा पहरा, बीला दक्षिण और धरौन में भी होली मिलन समारोहों की धूम रही।