फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बंबा में बाइक समेत गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के सलैया बंबा में शनिवार सुबह एक युवक का शव उतराता देख ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणाें की मदद से बंबा से शव को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही युवक की मौत की हकीकत के खुलासे को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा निवासी राहुल 26 पुत्र स्व. बलबीर सिंह शुक्रवार शाम को घर पर अकेला था। उसकी पत्नी प्रियंका अपनी सास व बेटी जानवी 3 वर्ष के साथ जाहरा देवी कन्नौज गईं थीं। शाम को राहुल गांव निवासी झल्लर कठेरिया व अपने साढ़ू रिंकू कठेरिया निवासी सलैया के साथ उनके घर जाने के लिए निकला था।
इस संबंध में झल्लर ने पुलिस को बताया कि रात तीनों ने ऊंचा चौराहे पर बैठकर शराब पी और उसके बाद राहुल अपने साढ़ू रिंकू के साथ बाइक से सलैया के लिए निकल गया। जहां शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सलैया बंबा में राहुल को बाइक समेत पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक व राहुल के शव को बाहर निकलवाया। मृतक के सिर के पिछले हिस्से पर गहरी चोट का निशान था।
विज्ञापन

वहीं साढ़ू रिंकू ने पुलिस को बताया कि राहुल रात ही चला गया था। मौके पर पहुंचे एएसपी आलोक मिश्रा ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद उसके दोस्त झल्लर और साढू रिंकू से भी पूछताछ की।
इस संबंध में सीओ सदर महेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रथम दृष्टया जो जानकारी मिली है, उसके तहत मृतक शराब के नशे में बाइक से अपने साढू के घर बंबा के रास्ते जा रहा था। जहां बीच रास्ते में तेज रफ्तार बाइक एक बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे युवक के बाइक समेत बंबा में गिरने की स्थिति प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हकीकत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें