फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ ‘आप’ का हल्ला बोल

Tue, 30 Jun 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा की महिला मंत्रियों के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी ने हल्ला बोल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप ने जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं ने दागी नेताओं को सत्ता से बाहर करो के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान एक सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा की सुषमा स्वराज से लेकर वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी सभी पर दगाबाजी के आरोप है। आप आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमंत पोरवाल ने बताया कि आप हमेशा से भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला है।

सोमवार की सुबह आम आदमी पार्टी ने सुभाष चौक पर जुलूस निकाला। जिसमें भाजपा की दागी महिला नेताओं को पदों से हटाने की मांग की गई है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक जियाउद्दीन,  रामऔतार यादव, दिबियापुर विधानसभा प्रभारी अजय शुक्ला, शैलू शुक्ला, रेशू कालरा, हनी, नगर सचिव ह्रदेश, विपिन मिश्रा, सौरभ तोमर, शहनवाज हुसैन, शिवम दुबे, विकास पोरवाल, अर्पित गहोई, अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें