फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आकृति, प्रतिज्ञा, ओजस्वी और आशिबी ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर में 18 और 19 जुलाई को आयोजित ओपन स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बिधूना स्थित इंफिनिटी ताइक्वांडो एकेडमी के बच्चों ने कुल सात पदक अपने नाम किए। इनमें चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। आकृति, प्रतिज्ञा, ओजस्वी और आशिबी ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

आदित्य ने रजत पदक जीता, जबकि वैशाली और सजल ने कांस्य पदक प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। एकेडमी परिसर में हाल ही में एक सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। एकेडमी के कोच मोहम्मद अफजल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा निखारने में सहायक होती हैं। समारोह में मिडिल स्कूल के प्रधानाचार्य संजय सेंगर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें