फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाइटगेज में फंसी भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बा में बृहस्पतिवार दोपहर भूसा लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर पुल पर हाइटगेज में फंस गई। इससे पुल के दोनों तरफ जाम लग गया। ट्रैक्टर चालक ने भूसा के बोरे ट्रॉली से नीचे उतारकर ट्रैक्टर आगे बढ़ाया। इसके बाद लोगों को जाम से राहत मिल सकी। दोपहर लगभग पौने चार बजे फफूंद की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर की ट्राॅली में ऊपर तक भूसे के बोरे लदे थे। नहर पुल पर पहुंचते ही ट्रैक्टर को जबरदस्ती निकालने के चक्कर में ट्रॉली में लदे भूसे के बोरे हाइटगेज में फंस गए। इससे अछल्दा -बिधूना मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। इससे करीब 15 मिनट तक लोग जाम में फंसे रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें