फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: असेवा गांव में लोगों को उकसाने में युवक भेजा गया जेल

विज्ञापन
फोटो-39-गांव में लोगों से बात करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
अयाना। असेवा गांव में दो पक्षों के बीच हुए पथराव व पुलिस से अभद्रता के मामले में बुधवार को तीसरे दिन भी पीएसी तैनात रही। मामले में पुलिस ने अजीतमल के एक युवक को लोगों को उकसाने के आरोप में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

असेवा गांव में सोमवार को रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर ईंट-पत्थर चले थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन आरोप है कि लोगों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता की व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी। मामले में चौकी प्रभारी रमेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने 21 नामजद और 50 से 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि गांव की गतिविधियों पर पुलिस नजर बनाए हुए है। अजीतमल जैनपुर निवासी दीपक उर्फ प्रदीप पर झगड़े के लिए उकसाने का आरोप है। उसका चालान किया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें