फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक

Sat, 26 Jul 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर लेटा युवक। - फोटो : अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर लेटा युवक।
विज्ञापन
औरैया। शराब के नशे में एक युवक शुक्रवार दोपहर रेलवे क्राॅसिंग के पास पहुंचा और कुछ दूर चलकर बीच ट्रैक पर लेट गया। जानकारी पर गेटमैन मौके पर पहुंचा। उसे ट्रैक से हटाकर आरपीएफ को सूचना दी। पूछताछ के बाद आरपीएफ ने उसे जाने दिया।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक शराब के नशे में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गांव से छह किमी. दूर स्थित अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा। कुछ देर वहां खड़े होने के बाद वह क्रॉसिंग से पूर्व की ओर अप लाइन पर लेट गया। वहां से निकले लोगों ने उसे देखा तो जानकारी गेटमैन सचिन को दी। दौड़कर वह मौके पर पहुंचा और युवक को रेलवे ट्रैक से हटाया।
गनीमत रही कि इस दौरान क्रॉसिंग खुली रही और वहां से कोई भी ट्रेन नहीं गुजरी। गेटमैन ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। आरपीएफ पुलिस कर्मी राजेंद्र युवक को अपने साथ ले गए। वहां उससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन

नशे में होने के कारण वह कुछ बता नहीं पाया। बाद में आरपीएफ ने उसे जाने दिए। आरपीएफ थाना फफूंद प्रभारी निरीक्षक एनके यादव ने बताया कि युवक नशे में ट्रैक पर लेट गया था। पुलिस के पहुंचने से पहले वह हट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें