फोटो-36-फूलमती का फाइल फोटो। स्रोत
- फोटो : दीवानी कचेहरी से पुलिस अभिरक्षा में जेल जाते रामगोपाल हत्याकांड के आरोपी।
बेला। नदी किनारे पंपसेट से फसल की सिंचाई कर रही युवती का अचानक पैर फिसल गया। इससे वह नदी में गिर गई। मां ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहराई में जा चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
थाना क्षेत्र के गांव पुरवा भवानी निवासी किसान वीरेंद्र सिंह की बेटी फूलमती (18) मंगलवार दोपहर मां रमा देवी व छोटी बहन हिमांशी के साथ गांव के बाहर खेत पर गई थी। वह खेत के पास से निकली पांडु नदी पर पंपसेट लगाकर खेत में फसल की सिंचाई कर रही थी।
इसी दौरान फूलमती का अचानक पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। मां व उसकी बहन ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी गहरी होने के कारण युवती डूब गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मां से हादसे के बारे में पूछताछ की। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है कि प्राथमिक जांच में युवती के डूबने से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ होगा।