फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेंगलुरु में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। कर्नाटक के बेंगलुरु में मजदूरी कर रहे गांव ककरैया निवासी युवक की अचानक हालत बिगड़ी। कमरे में रहने वाले साथी उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पर बेंगलुरु पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को घर भेजा।
बुधवार को युवक का शव घर आते ही चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी ने साथी मजदूरों पर पति को मार डालने का अंदेशा जताया है। थाना क्षेत्र के गांव ककरैया निवासी नाथूराम का 28 वर्षीय पुत्र राजू राज मिस्त्री का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। दो माह पूर्व वह पड़ोस के गांव लहोखर निवासी नवनीत व शिव कुमार के साथ कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित केरमपूरा पारक चला गया।
विज्ञापन

वहां मजदूरी करने लगा। 16 मार्च को शनिवार को छुट्टी थी। राजू ने घर में पत्नी नीतू से एक हजार रुपये फोन पे पर डलवाने के बाद मजदूर साथियों के साथ शराब पीने के बाद कमरे में जाकर सो गया। रात करीब 10 बजे उसके साथी खाना खाने के लिए जब राजू को बुलाने उसके कमरे में पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। साथी मजदूर उसे लेकर अस्पताल गये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
साथी मजदूरों की सूचना पर पहुंची बेंगलुरु पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और शव का पोस्टमार्टम कराया। बुधवार दोपहर शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के दो पुत्र कृष्णा सात वर्ष व एक दो माह का पुत्र है। मृतक की पत्नी नीतू ने साथी मजदूरों पर पति को मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया की युवक की मौत के बाद बेंगलुरु पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। इसकी रिपोर्ट में मृत्यु का कारण अत्यधिक शराब का सेवन और पुरानी बीमारी से इंफेक्शन दर्शाया गया है। परिजनों को समझा बुझाकर दाह संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें