फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। परिवार में शादी के कार्ड बांटने निकले युवक की बृहस्पतिवार रात बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के कारण मौत हो गई। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम छछून्द के पास रात करीब साढ़े नौ बजे हुई।
विज्ञापन

अजीतमल क्षेत्र के गांव नगला सेतु निवासी हरेंद्र (32) घर से छोटे भाई की शादी के कार्ड बांटने निकला था। रात साढ़े 9 बजे के करीब अछल्दा थाना क्षेत्र में गांव छछूंद के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
हरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर अमर दीप ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि छोटे भाई अमित कुमार की शादी 15 फरवरी को है। उसी के कार्ड बांटने के लिए ही घर से निकला था। थानाप्रभारी पंकज मिश्रा के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें