अयाना। दासपुर निवासी छोटेलाल की तेरहवीं 21 अप्रैल को हुई थी। मंगलवार को रिश्तेदारों के जाने के बाद दोपहर एक बजे के करीब उनका पौत्र वीर सिंह (28) घर के बाहर लगा टेंट हटा रहा था। तभी वह गश खाकर जमीन पर गिर गया।
इस पर उसके चाचा प्रमोद कुमार व परिजन उसे निजी वाहन ने जिला अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार वीर शादीशुदा था, उसके दो बच्चे भी हैं। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव घर ले गए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। (संवाद)