फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक नदी पुल से नीचे गिरा, मौत

Sun, 18 Jan 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सहालग कर वापस जा रहे बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हलवाई नवीन उछलकर यमुना नदी के पुल के नीचे जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक पर बैठे दो अन्य साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को सैफई और दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजन ने टक्कर मारने वाहन पर गाजियाबाद पुलिस लिखे होने का आरोप लगाया।

शहर के गोविंद नगर निवासी नवीन (40) मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी साथी दीपक पोरवाल व सदर कोतवाली के गांव सुंदरीपुर निवासी रामचंद्र के साथ 16 जनवरी को सहालग करने जालौन गए थे। शनिवार को काम खत्म करने के बाद देर रात करीब 11 बाइक से वापस आ रहे थे। जालौन स्थित थाना कुठौंद क्षेत्र से निकली यमुना नदी के पुल पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे बाइक चला रहा नवीन उछलकर नदी पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में नवीन की मौत हो गई। साथी दीपक और रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर सदर कोतवाली व कुठौंद पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को जिला अस्पताल ले गए। गंभीर रूप से घायल दीपक को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि रामचंद्र का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
नवीन की मौत की खबर मिलते ही परिजन बेहाल हो गए। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछताछ में परिजन ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन पर गाजियाबाद पुलिस लिखा था।
सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें