फोटो-20-हिमांशु। स्रोत: फाइल फोटो
बिधूना। कस्बा के मोहल्ला तिलक नगर में बृहस्पतिवार की दोपहर छत पर धूप सेंकते समय एक युवक अचानक जमीन पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तिलक नगर निवासी सुरेंद्र सिंह का बेटा हिमांशु उर्फ मोनू (35) बृहस्पतिवार की दोपहर परिवार के साथ पहली मंजिल पर धूप लेने गए थे। कुछ देर बाद नीचे जाने के लिए युवक उठकर चला। इसी दौरान दोनों पैर आपस में टकरा गए जिससे वह पहली मंजिल से नीचे आंगन में जा गिरा। गंभीर हालत में युवक को परिजन सीएचसी ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिए शव लेकर घर चले गए। बेटे की माैत से मां पार्वती, पत्नी आरती और पांच साल की मासूम बेटी रिया का रो-रोकर बेहाल हैं। हिमाशु के दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। अब तीसरे बेटे की मौत से परिजन बदहवास हैं।
फोटो-20-हिमांशु। स्रोत: फाइल फोटो