फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बस में सफर के दौरान युवक की मौत, बुखार से ग्रसित था

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। मंगलवार को नोएडा से कन्नौज जा रही एक बस में सफर कर रहे यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बस से यात्रा कर रहे कन्नौज के भगवंतापुर निवासी श्यामवीर सिंह (40) अपने बहन के घर धतारी थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज जा रहे थे। श्यामवीर नोएडा में अपने बड़े भाई छंगे के साथ रहते थे। बताया गया कि बस बिधूना में रुकने के बाद जब सभी यात्री उतर गए, तो ड्राइवर ने देखा कि श्यामवीर बस में ही बैठे हैं। कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने श्यामवीर को सीएचसी बिधूना भेजा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने बताया कि कुछ समय पूर्व श्यामवीर बुखार से ग्रसित चल रहा था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि 112 पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान हो चुकी है। परिजन मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें