फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाउंड्री पर झालर डालते युवक की नीचे गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के उमरी गांव की घटना, दिवाली पर छाया मातम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। उमरी गांव में शनिवार की शाम एक युवक छत से नीचे आ गिरा। वो त्योहार पर घरों की छत पर इलेक्ट्रानिक झालर डाल रहा था। इसी बीच पैर फिसलने से नीचे आ गिरा। कुछ देर तड़फने के बाद उसने दम तोड़ दिया। त्योहार की खुशियों के बीच पूरे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव उमरी निवासी महेंद्र राजपूत (32) पुत्र श्रीराम शनिवार शाम छत की बाउंड्री पर बिजली झालर डाल रहा था। इस दौरान वह असंतुलित होकर नीचे आ गिरा। पत्नी मोहिनी सहित अन्य परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है । मृतक राज मिस्त्री था और पांच भाईयों में छोटा था। तीन भाईयों की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक के दो बच्चों में एक 7 वर्षीय पुत्र राज और एक 5 वर्षीय पुत्री है। परिजनों और मोहल्ले वालों ने बताया कि मृतक सिर के बल गिरा है। इससे उसकी तत्काल मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें