फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कीटनाशक खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल। घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने खेत पर कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चिचौली जिला अस्पताल लेकर भागे। नाजुक हालत देख डॉक्टर ने युवक को कानपुर रेफर किया। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के पीछे पत्नी से विवाद होना माना जा रहा है।
विज्ञापन


मामला सहायल थाना क्षेत्र के नवीमोहन गांव का है। गांव निवासी गुड्डन तोमर (45) शनिवार दोपहर अपने खेत पर अकेले था। इसी बीच गुड्डन ने कीटनाशक खा लिया। इसके बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। तभी वहां से निकले एक किसान की नजर पड़ी तो उसने परिजनों को जानकारी दी।
परिजन मौके पर पहुंचे और गुड्डन को तत्काल लहरापुर निजी अस्पताल और फिर चिचौली अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी सांसें टूट गईं। गुड्डन के दो बेटे हैं। वह टाइल्स लगाने काम करता था। पड़ोसियों के अनुसार युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह कुछ दिनों से परेशान था। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सहायल थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें