फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेटों ने बुआ के बेटे के साथ मिलकर पिता को अगवाकर मार डाला

Sun, 04 May 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
रविंद्र यादव का फाइल फोटो। - फोटो : रविंद्र यादव का फाइल फोटो।
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे इटावा के किसान रविंद्र यादव की उनके दो बेटों ने अपनी बुआ के बेटे के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या से पहले तीनों लोग बाइक सवार किसान को मारपीट कर बिना नंबर वाली कार में अगवा कर ले गए थे।
विज्ञापन

बाइक सवार रिश्तेदार की सूचना पर स्वाट टीम ने पीछा कर जयसिंहपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास से तीनों को पकड़ा। कार में बुरी तरह घायल मिले रविंद्र को सीएचसी एरवाकटरा में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस किसान के दोनों बेटों व किसान के भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला जमीन के विवाद का बताया जा रहा है।
इटावा के सिविल लाइन थाना के गांव नगला महाजीत निवासी रविंद्र यादव (50) पुत्र गेंदालाल कुदरकोट के रठा गांव निवासी मामा स्व. मिलाप सिंह के यहां रहते थे। वह रविवार की सुबह वह गांव के ही रिश्तेदार विवेक कुमार के साथ बाइक से भरथना (इटावा) निवासी बहनोई कायम सिंह के बीमार भाई को देखने जा रहे थे। सुबह आठ बजे के करीब वैवाह बंबे व चंहैया गांव के बीच में पीछे से आई एक बिना नंबर की कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों बाइक से गिर गए।
विज्ञापन

इसके बाद कार सवारों ने दोनों से मारपीट की और रविंद्र को कार में डालकर साथ ले गए। अपहरण की सूचना पर पहुंचे एएसपी आलोक मिश्रा, सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने तीन टीमों के साथ किसान की तलाश शुरू की। किसान को लेकर भाग रहे आरोपियों की कार को स्वाट टीम ने एरवाकटरा थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पुलिस ने कार से रविंद्र को घायल हालत में बरामद किया। उनकी नाक से खून निकल रहा था, साथ ही पैरों पर भी काफी चोट के निशान थे। पुलिस ने कार से मृतक के बेटे आदेश, नवीन और उनकी बुआ के बेटे अंकित निवासी बकुआ अछल्दा को हिरासत में ले लिया। पुलिस घायल को सीएचसी एरवाकटरा में उपचार के लिए ले गई। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि घायल विवेक की बहन रूबी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों ने पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में तीन टीमें दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें