फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: थ्रेसर में कट कर युवक की मौत

Mon, 09 Jun 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। गांव सोनासी में मूंग की थ्रेसिंग करते समय युवक थ्रेसर में चला गया। इससे उसकी कटकर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

गांव निवासी शनि कुशवाहा (25) मजदूरी करता था। परिवार में मां रीता, छोटे भाई अमर सिंह व कमलेश, बहनें नैन्सी व अनन्या का भरण पोषण भी करता था। रविवार शाम वह पड़ोसी गांव मानिकपुर में आत्माराम के खेतों पर थ्रेसर से मूंग की फसल की थ्रेसिंग कर रहा था। अचानक शनि थ्रेसर में चला गया। जब तक ड्राइवर ने थ्रेसर बंद किया। वह बुरी तरह उसमें उलझ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी अनंतराम सुधीर भारद्वाज मौके पर पहुंचे और शव निकलवाने के लिए थ्रेसर खुलवाने के लिए मिस्त्री को बुलवाया। इसके बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें