फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कहासुनी पर बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक करंट लगने के बाद गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव नगला ताल पुर्वा खुमान तेहराजपुर में शनिवार शाम परिजन से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया। मौके पर मौजूद परिजन व ग्रामीणों ने उसे उतारने का प्रयास किया। कुछ देर बाद हाईटेंशन तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर वह झुलसते हुए जमीन पर आ गिरा। मौके पर मौजूद लोग एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। घटना का एक वीडियो रविवार तड़के सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
अछल्दा थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी पर गांव तेहराजपुर में पुलिस कर्मियों को भेजा गया। परिजनों से पूछताछ की गई है। बताया गया कि शनिवार शाम पांच बजे के करीब प्रदीप कुमार पुत्र जयसीराम (28) हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ा था। घटना से कुछ देर पहले शराब पीने को लेकर प्रदीप की परिजनों से कहासुनी हुई थी। बिजली के तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर वह झुलसते हुए नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एकत्र परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे एंबुलेंस के जरिए अछल्दा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉ. गौरव कुमार ने उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें