फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: निचली गंग नहर में नहा रहे युवक की डूबने से मौत, साथी को बचाया

Sat, 07 Jun 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
अनूप फाइल फोटो। - फोटो : अनूप फाइल फोटो।
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। गांव तुरुकपुर के पास निकली निचली गंग नहर में शुक्रवार दोपहर को दो युवक डूब गए। शोर-शराबा सुन साथ गए अन्य साथियों ने डूबे युवकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सीएचसी में डॉक्टर ने एक युवक अनूप को मृत घोषित कर दिया। हादसा पूजन सामग्री के विसर्जन के बाद नहर में नहाते समय हुआ। अछल्दा थाना क्षेत्र में गांव तेहराजपुर में अखंड श्रीरामचरित मानस का पाठ था। पाठ के समापन के बाद शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव की महिलाएं और पुरुष पूजन सामग्री का विसर्जन करने के लिए गांव दिलीपपुर के पास छछूंद नहर पर गए थे।

पूजन सामग्री विसर्जित करने के बाद सभी श्रद्धालु घर चले गए। वहीं, तेहराजपुर गांव का अनूप कुमार उर्फ सोनू कश्यप (30) अपने साले विनय बाबू, अंशू एवं अन्य तीन युवकों के साथ तुरुकपुर गांव के पास निचली गंग नहर में नहाने पहुंच गया।
विज्ञापन


गंग नहर में नहाते समय अनूप व अंशू गहरे पानी चले गए और दोनों डूबने लगे। डूबते युवकों की चीख पुकार सुनकर अन्य साथी उन्हें बचाने में जुट गए। साथियों ने अंशू को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अनूप कुमार पानी में डूब गया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद साथियों ने अनूप को अचेतावस्था में बाहर निकाला।

सूचना पाकर अनूप के परिजन भी पहुंच गए। सभी लोग अनूप को तुरंत सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार वाले बेहाल हो गए। अनूप की पत्नी आरती व दो बेटे गोपाल व किशन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी रमेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंशू ठीकठाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें