फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 79 पदों में 140 टेक्नीशियन चयन में औरैया का भी एक कर्मी शामिल

Sun, 05 Oct 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। साल 2008 में स्वास्थ्य विभाग में हुई एक्सरे टेक्नीशियन भर्ती में हुए भ्रष्टाचार के मामले में औरैया जिला भी जद में आ गया है। इस भर्ती में एक कर्मी ने जिले में तैनाती पाई थी। इस मामले में चिकित्सा महानिदेशक ने सीएमओ को पत्र जारी कर नियुक्ति पत्र से अन्य कागजात तलब किए हैं। इससे विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

दरअसल साल 2008 में स्वास्थ्य विभाग में हुए एक्सरे टेक्नीशियन भर्ती में प्रदेश भर में 79 लोगों का चयन हुआ था। 79 पदों के मुकाबले 140 को तैनाती दे दी गई थी। चयनित अभ्यर्थियों के अलावा अन्य लोगों के नौकरी पाने का यह मामला इन दिनों सुर्खियों में आ गया है। प्रदेश स्तर पर मची खलबली के बीच औरैया जिले का स्वास्थ्य महकमा भी इसकी चपेट में आ गया है। जिले में भी एक टेक्नीशियन ने इसी तरह से तैनाती पाई है। जिसे देखते हुए चिकित्सा महानिदेशक ने सीएमओ को पत्र जारी किया है। इसमें संबंधित टेक्नीशियन की तैनाती के संबंध में कागजात तलब किए गए हैं। पांच बिंदुओं पर मांगे गए कागजात को जुटाने के लिए विभाग के पसीने छूट रहे हैं। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शासन स्तर से एक टेक्नीशियन के नियुक्ति संबंधी कागजात मांगे गए हैं, जिन्हें जुटाया जा रहा है। जल्द ही समुचित रिपोर्ट शासन में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

-
इन पांच बिंदुओं पर खंगाले जा रहे कागजात
- महानिदेशालय स्तर से निर्गत टेक्नीशियनों की चयन सूची
- महानिदेशालय स्तर से निर्गत संशोधित आदेशों की प्रतियां
- विभाग की ओर से निर्गत नियुक्ति पत्र
- अभ्यर्थी द्वारा किए गए प्रथम योगदान व प्रभार प्रमाण पत्र की प्रति
- संबंधित एक्सरे टेक्नीशियन की प्रमाणित सेवा पुस्तिका की प्रति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें