फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजली के तारों का मकड़जाल, हर पल हादसे का डर

Mon, 25 Aug 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-24एयूआरपी -15 आवास विकास कॉलोनी के जंभेश्वर पार्क के पास तारों का मकड़जाल। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शहर की पॉश कॉलोनी आवास विकास में बिजली के तारों का मकड़जाल फैला है। यहां पर सड़कों से लेकर गलियों के किनारों पर बिजली के तार फैले हैं।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों के इर्दगिर्द भी यही स्थिति है। इससे कॉलोनी में करंट का खतरा 24 घंटे रहता है। वहीं, कॉलोनी सीवरेज और सड़कों की बदहाली से भी जूझ रही है।
कॉलोनी के लोगों के मुताबिक बिजली के तारों का मकड़जाल अक्सर फॉल्ट व स्पॉर्किंग की समस्या खड़ा करता है। छोटे बच्चे इससे सहमे रहते हैं। पॉश कॉलोनी की तरह यहां पर बिजली की केबलों को व्यवस्थित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पहले से ही यहां खस्ताहाल सड़कों पर जलभराव रहता है। वहीं सीवरेज समस्या लोगों को परेशान कर रही है। पांच हजार की आबादी कॉलोनी में तरह-तरह की समस्याआें से बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें