फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विकास से कोसों दूर गांव कच्ची सड़क बनी मुसीबत

Fri, 11 Sep 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -15- गांव की मुख्य सड़क पर भरा कीचड़। संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुनौली के मजरा छोटी मड़ैया में विकास के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। यहां लगभग 200 मतदाता निवास करते हैं लेकिन आज तक गांव को पक्की सड़क तक नसीब नहीं हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क आज भी कच्ची है। कई बार प्रधान से लेकर ब्लॉक और तहसील स्तर तक के अधिकारियों से सड़क बनवाने की गुहार लगाई गई लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। नतीजा यह है कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। बारिश होते ही कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बाइक व साइकिल सवार आए दिन फिसल कर चोटिल हो रहे हैं।
स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। बीमार होने पर मरीज को अस्पताल तक ले जाने में भी परेशानी होती है। ग्रामीण कोमल पाल, गौतम पाल, सौरभ, राजपाल, ओमकार, देवेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि चुनाव के समय सभी नेता व जनप्रतिनिधि विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन चुनाव बीतते ही कोई सुध नहीं लेता। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि छोटी मड़ैया के मुख्य मार्ग को पक्का कराया जाए ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें