फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तहसील परिसर के कबाड़ में खड़ी वैन जली

Thu, 24 Apr 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
जलती वैन। - फोटो : जलती वैन।
विज्ञापन
बिधूना। तहसील परिसर में बुधवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब वहां कबाड़ में खड़ी एक वैन जलने लगी। पिछले कई सालों से वैन नीलामी के लिए खड़ी थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटे बाद पहुंची। तब तहसील कर्मी आग पर काबू पा चुके थे।
विज्ञापन


बिधूना तहसील परिसर में बाउंड्रीवाॅल के किनारे एक वैन पिछले कई सालों से नीलामी के लिए खड़ी थी। अनदेखी से वह कबाड़ हो गई थी। बताया गया कि वैन किसी बकायेदार की थी, जिसे खींच कर तहसील लाकर खड़ा कर दिया गया था।
उसकी नीलामी की जानी थी। इन दिनों तहसील परिसर में साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। बुधवार की दोपहर सफाई के दौरान वैन के पास इकट्ठा कूड़े में किसी ने जलती हुई बीड़ी डाल दी। गर्मी और तेज हवा से कूड़े ने आग पकड़ ली। वैन भी उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन

आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड कर्मी दमकल गाड़ी लेकर पहुंचे। उसके पहले ही तहसील कर्मी आग पर काबू कर चुके थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने बचा हुआ काम बाद में पूरा कर दिया।
आग लगने के बाद अब वैन का ढांचा बचा था। गनीमत रही कि पास में ही खड़ी कार जलने से बच गई। इस दौरान सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा व कोतवाल रवि श्रीवास्तव भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।


तहसील में दमकल की एक गाड़ी खड़ी करने का आदेश, नहीं होता पालन

बिधूना तहसील मुख्यालय पर एक दमकल गाड़ी खड़ी रखने के आदेश है। पर इसके बाद भी यहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी नहीं होती है। कस्बा से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित फायर स्टेशन से गाड़ी आने में अक्सर विलंब होता है। तब तक आग लगने से पूरा नुकसान हो चुका होता है।
कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने फायर कर्मियों से कहा कि जब यहां पर गाड़ी खड़ी करने की व्यवस्था है तो एक दमकल गाड़ी कस्बा में खड़ी क्यों नहीं रखते हो। सीएफओ तेजवीर सिंह ने गर्मी के साथ दूरी को देखते हुए हरदू में फायर स्टेशन पर दो गाड़ी देकर एक गाड़ी बिधूना तहसील पर खड़ी करने निर्देश कर्मचारियों को दिया था। यह अलग बात है कि इस पर अमल नहीं हो सका। इसके पीछे अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी को वजह बताया जा रहा है।

दो हेक्टेयर गेहूं की फसल जली
औरैया। शहर से सटे नरोत्तमपुर गांव समीप बुधवार दोपहर एकाएक गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। लपटें उठतीं देख किसानों ने शोर मचाया। जानकारी पर पुलिस व दमकल की टीम पहुंची। देखते ही देखते लू के चलते आग भड़क गई।
खेतों में पड़े गेहूं के गट्ठरों ने भी आग पकड़ ली। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी पर क्षेत्रीय लेखपाल शशांक दुबे मौके पर पहुंचे। नुकसान का आकलन किया गया। पता चला कि नरोत्तमपुर समेत माल्हेपुर के भी कुछ हिस्से में आग लगी। करीब दो हेक्टेयर गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

20 से ज्यादा किसानों की फसल जल गई। लेखपाल शशांक दुबे ने बताया कि दो हेक्टेयर फसल जली है। नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें