क्षतिग्रस्त पुलिस की पेट्रोलिंग जीप।
- फोटो : amar ujala beuro
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुरादगंज में हाइवे पर पुलिस पेट्रोलिंग जीप को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जीप सवार चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ अजीतमल, चौकी इंचार्ज मुरादगंज ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे एएसपी व सीओ अजीतमल में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत में तीन पुलिस कर्मियों को सैफई और एक को कानपुर रेफर किया।
शनिवार रात करीब 11:30 बजे अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अनंतराम टोल टैक्स से करमपुर तक हाइवे पेट्रोलिंग की जीप करमपुर जा रही थी। इस दौरान दीपाली गेस्ट हाउस के सामने इटावा की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे जीप में बैठे चालक अरिमर्दन सिंह, बालिंदर सिंह, शिवपाल व मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी रायफल भी टूट गई। जोरदार टक्कर से जीप दो सौ मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।
हादसे की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मुरादगंज एसपी सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी अजीतमल देवेंद्र प्रताप सिंह को सूचना खबर मिलते ही एएसपी, सीओ अजीतमल के अलावा एसओ अयाना राजा दिनेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर चारों पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीन पुलिस कर्मियों को सैंफई तथा एक को कानपुर रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। मामले में कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना की रिपोर्ट अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कर ली गई है।