फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नो एंट्री में घुसे ट्रक से लगा जाम

Sun, 01 Jun 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
नो इंट्री में खड़े वाहन। - फोटो : नो इंट्री में खड़े वाहन।
विज्ञापन
रुरुगंज। कुदरकोट कस्बे में नो एंट्री के दौरान मुख्य मार्ग पर एक ट्रक घुस आया। इससे वहां पर जाम लग गया। इस जाम में फंसकर वाहन चालक और राहगीर हलकान दिखे। पुलिस ने बाधित यातायात को बहाल कराया।
विज्ञापन


कुदरकोट कस्बे में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। बावजूद इसके रविवार दोपहर एक मौरंग लदा ट्रक पुलिस पिकेट न होने से कुदरकोट चौराहा पार करते हुए रुरुगंज रोड पर घुस गया। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान किसी भी पुलिसकर्मी के न होने से जाम ने विकराल रूप ले लिया।



जाम व लंबी वाहनों की कतारें देख कस्बा इंचार्ज रामबाबू मौके पर पहुंचे और तब जाम को खुलवाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेजा। इस दौरान लोग करीब आधा घंटे तक जाम से जूझते रहे। कस्बा इंचार्ज ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर चालक को पकड़ कर थाने भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें