फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 15 दिन से सड़क पर पड़ा आंधी से टूटा पेड़

Mon, 09 Jun 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
आंधी से सड़क पर गिरा पेड़। - फोटो : आंधी से सड़क पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
फफूंद। पिछले दिनों आई आंधी में सड़क किनारे लगा वन विभाग का आम का पेड़ गिर गया था। बावजूद इसके अभी तक उसे जिम्मेदार हटवा नहीं पाए। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा है। वहां से निकलने वाले भारी वाहन कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

22 मई की रात आई आंधी के दौरान फफूंद से पाता वाया हरचंदपुर मार्ग पर पतरा बंबे के पास सड़क किनारे आम का एक पेड़ टूटकर गिर पड़ा था। इतना समय बीतने के बाद भी इसको अब तक हटाया नहीं गया है। इससे यहां दोनों तरफ से एक साथ वाहन आने पर जाम लग रहा है।
इस मार्ग से पाता स्थित गेल के पेट्रोकेमिकल प्लांट में एलपीजी और प्लास्टिक दाना लोड करने के लिए रोजाना 50 से अधिक टैंकर, ट्रक और अन्य भारी वाहनों का आवागमन होता है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीण मौजीलाल, वीरसिंह, प्रदीप कुमार, प्रेमसिंह, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, मनोज, संतोष ने बताया कि पाता प्लांट में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मजदूरी करने जाते हैं।
नाइट शिफ्ट में भी काफी मजदूर साइकिल से प्लांट जाते हैं। पेड़ गिरने से आधी सड़क बंद है। इससे रात में प्लांट आने-जाने वाले भारी वाहनों से हादसे की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पेड़ हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें