फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तेज रफ्तार कार पलटी, बदमाशों को साथ ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। थानाक्षेत्र के अंतर्गत मुढ़ी हुलासराय नहर पुल के पास उस समय खलबली मच गई जब पुलिस से पीछा छुड़ाकर भाग रहे संदिग्धों की कार अनियंत्रित होकर एक आलू के खेत में पलट गई। घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर रही कि कार सवारों को पीछा कर रही इटावा पुलिस अपने साथ पकड़कर ले गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को संदिग्ध कार का पुलिस पीछा कर रही थी। मुढ़ी हुलासराय नहर पुल के समीप पहुंचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार कार सड़क किनारे आलू के खेत में जा पलटी। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के बीच यह चर्चा बनी रही कि पीछा कर रही इटावा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में सवार लोगों को हिरासत में लेकर अपने साथ चली गई।
अयाना प्रभारी थानाध्यक्ष राजा नाती ने बताया कि कार पलटने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि कार सवारों और पूरे घटनाक्रम की गहनता से छानबीन की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार सवार कौन थे और उनके खिलाफ क्या मामला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें