फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नींद आने से कार आगे जा रहे ट्रक में घुसी, प्रापर्टी डीलर घायल

Wed, 17 Sep 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-17एयूआरपी27- खेत में घुसी कार। संवाद
विज्ञापन
औरैया। प्रापर्टी डीलर को देर रात अचानक नींद आने से उसकी तेज रफ्तार कार हाईवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। इससे वह घायल हो गया। हालांकि एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा बच गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। अब उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन

लखनऊ थाना पारा के कस्बा देवपुर निवासी अभिनेंद्र प्रताप सिंह प्रापर्टी डीलर हैं। मंगलवार को सदर कोतवाली के गांव भीखापुर आए थे। यहां से देर रात करीब साढ़े 12 बजे स्वयं कार चलाकर वापस लखनऊ जा रहे थे। तभी कानपुर इटावा हाईवे पर लखन ढाबा के पास अचानक नींद आने से कार खड़े ट्रक में घुस गई। इससे कार चालक घायल हो गया। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।
जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को कार से निकालने के बाद शहर स्थित जिला अस्पताल ले गए। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि कार चालक हालत में सुधार है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें