फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाईपास ओवरब्रिज के लिए नहर पर अलग से बनेगा पुल

Fri, 08 May 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-38-निरीक्षण करते सेतु निगम व सिंचाई विभाग के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बे में बाईपास ओवरब्रिज स्वीकृत होने के बाद सेतु निगम व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बाईपास ओवरब्रिज के लिए अलग से नहर पर पुल बनाने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेतु निगम के सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार व सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बाईपास ओवरब्रिज को नहर सड़क पर जोड़ने के लिए सरकारी अस्पताल से लगभग डेढ़ सौ मीटर पहले नहर पर साढ़े सात मीटर चौड़ा पुल बनाया जाएगा।
दरअसल, कस्बे के बाहर से पूर्व की तरफ 73 करोड़ की लागत से करीब पौने दो किलोमीटर बनने वाले बाईपास ओवरब्रिज को पहले नहर पर बने पुराने पुल के पास में पीडब्ल्यूडी द्वारा नए पुल को स्वीकृत किया गया था। इसमें बाईपास ओवरब्रिज की सड़क को जोड़ा जाना था लेकिन रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों की भारी संख्या तथा रोजाना लगने वाले जाम को देखते हुए अब बाईपास ओवरब्रिज को सीधे नहर सड़क पर नए पुल से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बाईपास ओवरब्रिज किशोरी के पुरवा गांव के नजदीक से पसैया सड़क से होते हुए बूढ़ादाना रजबहा के पास नहर पुल में जोड़ा जाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें