फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मालगाड़ी से कटकर सफाईकर्मी ने दी जान

विज्ञापन
मृतक विनोद कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी लाइन पर बुधवार देर शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। परिजन इसे आत्महत्या बता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान विनोद कुमार (45) पुत्र छेदालाल निवासी ग्राम उमरी, थाना रमपुरा, जिला जालौन के रूप में हुई। वह वर्तमान में दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लखनापुर में रह रहा था। नगर पंचायत में ठेके पर सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। उसकी पहचान रिश्ते में भांजे करण कुमार पुत्र राम बहादुर निवासी औंतो, चौकी हरचंदपुर ने की।
एसआई अरुण कुमार के अनुसार, विनोद गांव से लौटने के बाद औरैया रोड पर रहने वाले अपने पुत्र के पास पहुंचा था। वहां उसने पुत्र को घर की चाबी देते हुए कहा था कि आज के बाद मेरा मुंह नहीं देख पाओगे। इसके बाद वह वहां से चला गया। देर शाम डीएफसी लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें