अयाना। निर्माणाधीन पानी की टंकी में मिले कंकाल के मामले में पुलिस ने बालों का सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए मथुरा भेज दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में बंदर का कंकाल होने की बात सामने आई थी।
महारतपुर निवासी जितेंद्र गांव में जल निगम की ओर से बनाई गई पानी की टंकी में ऑपरेटर के पद पर कम करता है। सोमवार शाम को वह पानी की आपूर्ति चालू करने के टंकी पर गया था। वहां वॉल्व में समस्या आने पर उसने टंकी पर चढ़ कर जांच की तो उसे टंकी में एक कंकाल पड़ा मिला। इस पर उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी।
स्थानीय लोगों ने युवक के टंकी में डूब कर मौत हो जाने व शव सड़ जाने की आशंका जाहिर की है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि कंकाल के बालों के हिसाब प्रथम दृष्टया कंकाल बंदर का प्रतीत हो रहा है। उसका डीएनए सैंपल लेकर जांच के मथुरा लैब भेजा गया। जांच रिपोर्ट में साफ हो जाएगा कि कंकाल किसका है।