औरैया। महिला से मारपीट कर घर से निकाले जाने के मामले में पुलिस ने पति समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला की वर्ष 2019 में शादी हुई थी।
शहर के मोहल्ला बनारसीदास नई बस्ती निवासी खुशबू पांडेय की शादी 13 मई 2019 को इटावा के अशोक नगर पीएसी गली निवासी गोपाल पांडेय के साथ हुई थी। शादी के बाद पांच वर्ष व एक वर्ष का बेटा है। इसके बाद पति, ससुर सतीष पांडेय, सास रानी देवी, ननद मंजू, देवर राम, जेठ अवनीश बुलेट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करने लगे।
मामले की जानकारी महिला ने पिता को दी। जिसके बद रिश्तेदारों की बीच समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद भी आरोपियों को व्यवहार नहीं बदला। 19 सितंबर को महिला के साथ मारपीट कर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।