फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नबी की याद में निकलेगा जुलूस, गूंजेगा इंसानियत का पैगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इस्लामिक कैलेंडर का तीसरा महीना रबीउल अव्वल। इसकी 12वीं तारीख को मनाया जाता है ईद मिलादुन्नबी। हर साल की तरह इस बार भी इसे पूरे एहतिमाम के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर जिले भर में तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


जश्न मिलादुन्नबी से एक दिन पहले ही रविवार की रात को कई जगह जलसा का आयोजन हुआ। इसमें हजरत मोहम्मद साहब को यादकर उनकी तालीम को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। उलेमाओं ने बताया कि इंसानियत और आपसी सौहार्द के लिए मोहम्मद साहब के संदेश बहुत जरूरी हैं। जिले भर में सबसे बड़ा और पहला जुलूस फफूंद कस्बा से निकलेगा। यहां सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे आस्ताना आलिया से जुलूस की शुरुआत होगी। जुलूस की कयादत आस्ताना आलिया के सज्जादानशीन सैय्यद अख्तर मियां चिश्ती करेंगे। जुलूस की तैयारी रविवार को होती रही। कस्बे में खास तरह की सजावट भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें