फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ठेके में निकला सांप का जोड़ा, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष चौराहे के समीप स्थित एक बियर ठेके की दुकान में गुरुवार की सुबह सांप का एक जोड़ा देखने को मिला। गद्दीदार वहां पर बिक्री के लिए बैठा हुआ था। जैसे ही उसकी नजर सांपों पर पड़ी उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद एक सांप को पकड़ा।
विज्ञापन

सुभाष चौराहे के पास स्थित बियर ठेका की दुकान पर गुरुवार सुबह (किंग कोबरा) सांप का एक जोड़ा बिक्री कर रहे गद्दीदार की कुर्सी के नीचे आकर बैठ गया। गद्दीदार को कुछ सरसराहट महसूस हुई, तो उसने नीचे झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए। इस पर उसने मामले की जानकारी अनुज्ञापी मंजुल पांडे को दी।
सूचना पाकर पहुंचे मंजुल पांडे ने वन विभाग के रेंजर धर्मवीर को घटना से अवगत कराया। सूचना पर रेंजर अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए और उन्होंने रेस्क्यू कर एक सांप को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि एक सांप बिल में घुस गया है। उसे भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि यह किंग कोबरा सांप है जो जहरीला होता है। फिलहाल दूसरे सांप के बिल में घुस जाने के बाद वन विभाग की टीम वापस लौट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें