फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एमएल गेस्ट हाउस से खरगे का पुरवा तक बनेगी नई सड़क

Tue, 17 Mar 2026 06:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। अटसू क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी सड़क से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। एमएल गेस्ट हाउस से खरगे का पुरवा तक नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
इस कार्य पर लगभग 66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


यह मार्ग अटसू कस्बे के प्रमुख हिस्से को जोड़ते हुए एमएल गेस्ट हाउस से शुरू होकर खरगे का पुरवा तक पहुंचेगा। वर्तमान में सड़क जर्जर अवस्था में है, जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। खासकर बारिश के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और जलभराव के कारण और अधिक दुर्गम हो जाता है।

नई सड़क बनने से अटसू कस्बा, खरगे का पुरवा, नगला बली, रामपुरा, हरिहरपुर और आसपास की अन्य बस्तियों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिससे करीब 10 से 12 हजार की आबादी प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई है। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इसी मार्ग से बाजार, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए आते-जाते हैं।



ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


-



किसानों को मिलेगी राहत

इसी मार्ग से किसान अपनी फसल लेकर मंडी जाते हैं। सड़क खराब होने के चलते उन्हें आवागमन में परेशानी होती है। नई सड़क बनने से मंडी तक पहुंचना सुलभ होगा। अभी यहां वाहन अनियंत्रित होते हैं, जिस कारण हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें