फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नपा की भूमि पर कब्जा करने वालों की तैयार हो रही सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
क्षेत्र में नगर पालिका की भूमि को अवैध रूप से कब्जाने वालों की नगर पालिका प्रशासन सूची तैयार कर रहा है, जिन्होंने अवैध तरीके से नाम अंकित कराकर भू स्वामी का दर्जा हासिल कर लिया है। नगर पालिका उनके खिलाफ भू-माफिया एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। साथ ही भूमि को कब्जे से मुक्त भी कराया जाएगा।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1995 के बाद नगर पालिका की भूमि का हुआ पट्टा नियमानुसार अवैध है। ऐसे सरकारी जमीनों पर कब्जेदारों की सूची तैयार करने के साथ ही इसमें शामिल अधिकारी व कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मॉडल शहर बनेगा औरैया
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि औरैया को एक व्यवस्थित रूप प्रदान करने पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उन संभावनाओं को विकसित करने की योजना बनाई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका निविदा के माध्यम से उन फर्मों को आमंत्रित कर रही हैं, जो ऐसे अर्बन डेवलपमेंट कंसलटेंट को उपलब्ध कराएगी, जो औरैया में नगरीय विकास के मानकों के अनुरूप योजना तैयार करने का कार्य करेगी।
विज्ञापन


किराया जमा नहीं करने वालों का अनुबंध होगा समाप्त

नगर पालिका परिषद के आवंटित ऐसे किराएदारों की दुकानों का अनुबंध समाप्त किया जाएगा, जिनका किराया विगत तीन वर्षो से जमा नहीं है। साथ ही दूसरों को किराए पर दुकान देने अथवा बेचने की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें