अछल्दा। शौच के लिए गई युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। उसके पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर की शाम करीब 5:30 बजे उसकी शादीशुदा पुत्री शौच के लिए खेत पर जा रही थी। रास्ते में घाघरपुर निवासी आरोपी समरजीत प्रजापति ने उसे दबोचकर छेड़खानी की। शोर मचाने पर पत्नी व पुत्र मौके पर पहुंचे तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बाद में दरवाजे पर साथियों के साथ आकर गाली-गलौज की। थाना प्रभारी संतप्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
इनसेट-
किशोरी की गुमशुदगी दर्ज
अछल्दा। कंधिया गांव निवासी सुघर सिंह की पत्नी किरन देवी ने अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि 17 वर्षीय पुत्री बिना किसी को बताए सात दिसंबर की रात घर से चली गई। उसने पांच जुलाई को रामपुर-बौड़ेपुर निवासी विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वह जेल में बंद है। थानाप्रभारी संतप्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद