फोटो-10-क्रॉसिंग व स्टेशन के बीच खड़ी मालगाड़ी।संवाद
कंचौसी। दिल्ली हावड़ा रेल रूट के कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे इटावा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी सिग्नल न होने से खड़ी हो गई। इससे करीब डेढ़ घंटे तक क्रॉसिंग के दोनों ओर जाम लगा रहा।
सड़क के दोनों ओर जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम के चलते कुछ चार और दो पहिया वाहन सवार कई किमी का चक्कर लगाकर गांवों के रास्ते गंतव्य के लिए गए। सुबह 11 बजे के बाद रूट क्लियर होने के बाद मालगाड़ी रवाना की गई। इसके बाद क्राॅसिंग खुल सकी।
राहगीरों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से जमौली गांव में हाईगेज लगाने से जाम से निजात मिली है लेकिन क्रॉसिंग पर आए दिन मालगाड़ी खड़ी होने से जाम की समस्या बनी रहती है। न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक किशन कुमार ने बताया कि आगे ट्रैक क्लियर न होने से मालगाड़ी को रोका गया था।