फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हादसों पर लगाम लगाने को बनी चार सदस्यीय कमेटी

Sat, 31 Jan 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 30वें दिन शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में बैठक की गई।
विज्ञापन

इसमें डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि सड़क हदसों में लगाम लगनी चाहिए। उन्होंने इन मार्गों पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
उन्होंने हाईवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और स्टेट हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। कहा कि यह कमेटी मौके का मुआयना कर अपनी रिपोर्ट देगी कि इंजीनियरिंग या अन्य सुधारों के जरिए हादसों को कैसे रोका जा सकता है। साथ ही, जिले में चिह्नित किए गए पांच होल्डिंग एरिया की रिपोर्ट भी जल्द तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग की टीम सड़कों पर उतरी। प्रवर्तन अधिकारियों ने प्रदूषण जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मानक से अधिक धुआं उगलने वाले और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें