फोटो-8-गांव के खेतों में खड़े पेड़ पर बैठे गिद्ध।संवाद
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में विलुप्त होती जा रही गिद्ध प्रजाति के कई पक्षियों का झुंड दिखाई दिया। गांव के आसपास पेड़ों व खुले मैदान में बैठे गिद्धों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
रविवार को सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों के पास कई गिद्धों को मंडराते और पेड़ों पर बैठे देखा गया। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि झल्लू यादव ने बताया कि गिद्ध प्रकृति के लिए बेहद उपयोगी पक्षी है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में गिद्ध दिखाई ही नहीं देते थे, लेकिन अब अचानक उनका झुंड दिखाई देना पर्यावरण के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। (संवाद)