फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बंबे में गिरने से पांच साल की बच्ची डूबी, मौत

Tue, 17 Jun 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
वर्षा का फाइल फोटो। - फोटो : वर्षा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
फफूंद। गांव बनके पुरवा में सोमवार की शाम घर के बाहर खेलते समय एक पांच साल की बच्ची बंबे में गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तेज बहाव के कारण जगह-जगह टट्टर लगवाकर देर रात परवाह बंबे से दो किलोमीटर दूर उसका शव बरामद किया।
विज्ञापन

बनके पुरवा निवासी बीटू राजपूत प्लांट पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार को उनकी पांच साल की बेटी वर्षा घर के बाहर खेल रही थी। उनके घर के सामने स्थित परवाह बंबे को पार करने के लिए बिजली का एक पोल लगा था। उस पर चढ़कर निकलने के दौरान वर्षा का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिर गई।
देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की मगर उसका कहीं पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ के दौरान कुछ बच्चों ने बताया कि वर्षा खेलते समय बंबे में गिर गई थी।
विज्ञापन

जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने पहले जाल बनवाकर बंबे में डाला, लेकिन बहाव तेज होने से जाल पानी में टिक नहीं सका। इसके बाद पुलिस ने बंबे में जगह-जगह टट्टर लगवाए।
देर रात परवाह बंबे से दो किमी. दूर उसका शव बरामद हो गया। अनहोनी से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। वर्षा तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। थानाध्यक्ष जय प्रकाश पाल ने बताया बच्ची खेलते समय बंबे को पार कर रही थी। तभी पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें