फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी और शादी का सामान जला

विज्ञापन
फोटो-15-आग से जली पड़ी गृहस्थी। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर में बृहस्पतिवार की सुबह खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में रखे छप्पर में आग लग गई। आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया जिससे गृहस्थी और बेटी की शादी का रखा सामान जल गया।
विज्ञापन


गांव गूरा का मजरा राजपुर निवासी मीना देवी के घर में सुबह करीब नौ बजे खाना बना रही थीं। इसी दाैरान चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान निकालने का मौका तक नहीं मिल सका। मीना ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करती रहीं लेकिन सफलता नहीं मिली।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। मीना के अनुसार आग से 40 हजार रुपये नकद, 26 अप्रैल को बेटी की शादी के लिए रखा सामान और एक मोबाइल जल गया। साथ ही छह बोरी गेहूं, तीन बोरी सरसों और तीन पैकेट आलू भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


लेखपाल शिवम कुमार ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। कोतवाली प्रभारी अपराध निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर बदनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें