दलेल नगर स्थित पान की गुमटी में अचानक आग लग गई। देर रात्रि लगी आग से गुमटी में रखा सामान धू-धूकर जल उठा। दुकानदार का एक लाख से अधिक रुपये का नुकसान हुआ है।
मुरादगंज क्षेत्र के दलेलनगर चौराहे पर अच्छे कुरैशी की पान व शीतल पेय की दुकान है। शुक्रवार देर रात्रि अज्ञात कारणों से गुमटी में आग लग गई। गुमटी से आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड ने आग की लपटों पर काबू पाया।
दुकानदार अच्छे कुरैशी ने बताया कि वह गुमटी बंद कर घर चला गया था। आग कैसे लगी, उसे नहीं पता। इधर आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम राजेंद्र कुमार व कोतवाली प्रभारी अजय पाठक मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। एसडीएम ने पीड़ित दुकानदार को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है।
आशा बहुओं का भुगतान रजिस्टर भी जला - मुरादगंज। गुमटी में लगी आग की चपेट में आशा बहुओं को भुगतान का रजिस्टर भी जल गया। यह रजिस्टर दुकान में कैसे पहुंचा। पुलिस जांच कर रही है। आग की चपेट में आए रजिस्टर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अयान के अंतर्गत शहवाजपुर की आशा बहू का एक वर्ष का भुगतान था।