फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सात दिन में 778 वाहना पर लगाया गया 30.13 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यातायात माह में सात दिन के अंदर पुलिस ने 778 वाहनों पर अब तक 30.13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सातवें दिन यातायात व कोतवाली पुलिस अजीतमल के एक कॉलेज पहुंचे। वहां छात्राओं को नियमों का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार व कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी शुक्रवार को अजीतमल स्थित एक इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां छात्र-छात्राओं से कहा कि यातायात नियमों का रखो ध्यान, अनमोल है आपकी जान। कोतवाल ने छात्रों से कहा कि आपके घर से अगर कोई भी बिना हेलमेट के बाइक लेकर निकले तो उसे जरूर टोंके।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने जनपद के 10 चौराहे व तिराहों पर करीब 157 लोगों को बिना हेलमेट चालान किया। साथ ही लोगों को नियमों की जानकारी भी दी। शुक्रवार को कुल 126 वाहनों को चालान किया गया। उन पर 138000 का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें