फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भैंसों को पानी पिलाने गए किसान की नदी में डूबकर मौत

Mon, 18 May 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जौरा में शनिवार शाम मवेशियों को पानी पिलाने गया एक किसान सेंगुर नदी में डूब गया।
विज्ञापन

रविवार को करीब 15 घंटे बाद उसका शव पानी में उतराने लगा। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव जौरा निवासी कालीचरण निषाद (52) किसान थे। शनिवार को शनिवार शाम वह रोज की तरह सेंगुर नदी के पास मवेशियों को चराने गया था। जहां मवेशियों को पानी पिलाने के दौरान अचानक से वह नदी में गिर गया। ग्रामीणों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह करीब सात बजे जब वह लोग नदी किनारे जंगल की तरफ गए तो उसका शव पानी में उतराता दिखा। गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालीचरण की पत्नी का एक वर्ष पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके दो बेटे अनूप और अरुण हैं, एक बेटे की शादी हो चुकी है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें