फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएमओ के निरीक्षण में एक डॉक्टर व दो कर्मी मिले नदारद

Tue, 07 Jul 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-18- सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह। स्रोत:विभाग
विज्ञापन
बिधूना। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सीएचसी बिधूना का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल में एक डॉक्टर और दो कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। साथ ही अधीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने कार्रवाई की। अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य को अस्पताल परिसर की नियमित सफाई और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन

सीएमओ ने अस्पताल में सीबीसी जांच के लिए आवश्यक रिजेंट उपलब्ध न होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर रिजेंट उपलब्ध कराने और जांच शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एक डॉक्टर और दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें