फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कंटेनर की चपेट में आया पोल, रात भर गुल रही 40 घरों की बिजली गुल

Thu, 28 May 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-15- पोल पर चढ़कर तार जोड़ता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे के फीडर रोड स्थित स्टेट बैंक के पास मंगलवार शाम एक कंटेनर नीचे लटक रही जिओ केबल में फंस गया। केबल में फंसने के बाद कंटेनर उसे खींचता हुआ आगे बढ़ गया।
विज्ञापन

इससे विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया और तार टूटकर गिर पड़े। हादसे के बाद स्टेट बैंक के पीछे स्थित किशोरगंज मोहल्ले के करीब 40 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

भीषण गर्मी के बीच पूरी रात बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इनवर्टर और बैटरियां डाउन होने के बाद लोग गर्मी से राहत पाने के लिए सड़कों और गलियों में टहलते नजर आए। बुधवार सुबह विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जेई मोहित रस्तोगी ने बताया कि कंटेनर की चपेट में आने से विद्युत पोल और केबल क्षतिग्रस्त हो गए थे। फिलहाल गर्मी को देखते हुए सीमेंट पोल लगाकर विद्युत व्यवस्था चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें