फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोवंशों से भरा कंटेनर पलटा, 14 की मौत

Sun, 07 Sep 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। तस्करी के लिए ले जाए रहे 17 गोवंश से भरा कंटेनर शनिवार अलसुबह सामपुर मार्ग पर पलट गया। हादसे में कंटेनर में लदे 14 पशुओं की मौत हो गई। तीन किशोरगंज स्थित गोशाला भेजे गए।
विज्ञापन

जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने सड़क पर आवागमन रोका और जेसीबी व हाइड्रा की मदद से पलटे कंटेनर को सीधा कराया। उधर, मृत गोवंश खेत में दफनाए गए।
पुलिस के मुताबिक पशुओं से भरा एक कंटेनर गो तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। कंटेनर पर अहमदाबाद रोड लाइंस प्राइवेट लिमिटेड लिखा है। तस्कर कंटेनर पलटने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस चार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक कार को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें