फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झपकी आने से अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी कार, बाइक को भी मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इटावा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर दी। इसके बाद डिवाइडर पार कर खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कार चालक को मामूली चोटें आईं हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कानपुर-इटावा हाईवे स्थित साईं मंदिर के पास शनिवार को हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला ओमनगर निवासी विजयदीप बाइक को हाईवे किनारे खड़ी कर पास ही खेत देखने गए थे। इसी दौरान इटावा की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद सर्विस सड़क का डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे खेत में जा धंसी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार चालक जवाहर लाल निवासी कंचौसी हाल निवासी लखनऊ को कार से बाहर निकाला। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह पिछले दो दिन से शादी समारोह में व्यस्त होने के कारण सो नहीं सके थे। गाड़ी चलाते समय अचानक झपकी आने की वजह से वह कार पर नियंत्रण खो बैठे।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क से हटाया। चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया है। हाईवे पर यातायात पूरी तरह सुचारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें